रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
आगरा में ताजमहल घूमने आए एक परिवार के लिए उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 9 वर्षीय बालक वंश भीड़ में अपनी मां आरती से बिछड़ गया। बरहन क्षेत्र से आए इस परिवार का बच्चा अचानक लापता हो गया, जिससे मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर तैनात महिला आरक्षी सुलेखा ने रोते हुए बच्चे को देखा और तुरंत उसे संभालकर क्विक रिस्पॉन्स टीम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, वायरलेस संदेश प्रसारित किए और रेडियो अनाउंसमेंट के जरिए बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की।
पुलिस की तत्परता का परिणाम रहा कि मात्र 20 मिनट के भीतर ही मासूम वंश को उसकी मां से सुरक्षित मिलवा दिया गया। बेटे को सकुशल पाकर मां भावुक हो उठीं और पुलिस की तत्परता की सराहना की।
आगरा में ताजमहल घूमने आए एक परिवार के लिए उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 9 वर्षीय बालक वंश भीड़ में अपनी मां आरती से बिछड़ गया। बरहन क्षेत्र से आए इस परिवार का बच्चा अचानक लापता हो गया, जिससे मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर तैनात महिला आरक्षी सुलेखा ने रोते हुए बच्चे को देखा और तुरंत उसे संभालकर क्विक रिस्पॉन्स टीम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, वायरलेस संदेश प्रसारित किए और रेडियो अनाउंसमेंट के जरिए बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता का परिणाम रहा कि मात्र 20 मिनट के भीतर ही मासूम वंश को उसकी मां से सुरक्षित मिलवा दिया गया। बेटे को सकुशल पाकर मां भावुक हो उठीं और पुलिस की तत्परता की सराहना की।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!