परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
आगरा के ताजमहल में बुधवार को भीषण गर्मी और उमस के बीच एक महिला पर्यटक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी 50 वर्षीय मिथू बनर्जी अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल का दीदार करने आई थीं। इसी दौरान पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास दोपहर करीब 11:50 बजे उन्हें चक्कर आया और वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिससे मौके पर मौजूद पर्यटकों में हलचल मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा थाना पुलिस और CISF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा कर्मियों ने बिना समय गंवाए महिला को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और उनकी स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद पश्चिमी पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र से एम्बुलेंस बुलाकर महिला को उपचार के लिए भेजा गया।
समय पर मिली चिकित्सा सहायता और सुरक्षा कर्मियों की तत्परता के चलते महिला की हालत में जल्द सुधार हुआ। महिला के परिजनों ने आगरा पुलिस और CISF की संवेदनशीलता, मानवीय व्यवहार और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। यह घटना भीषण गर्मी के बीच पर्यटकों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की अहम सीख भी देती है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर