स्वच्छ ब्रज के लिए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने,खुद झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का सन्देश

  • 12 days ago
  • 167 views


मथुरा/वृंदावन। ब्रज वैभव अभियान के अंतर्गत रविवार को वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और जनभागीदारी से स्वच्छ ब्रज के निर्माण का आह्वान किया।

नगर आयुक्त ने जगन्नाथ घाट तटीय आश्रम एवं सुदामा कुटी क्षेत्र में अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के साथ मिलकर सफाई अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर ओजस्वी राज ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कूड़ा हमेशा डस्टबिन में डालें, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से बचें। उन्होंने कहा कि "स्वच्छ और सुंदर ब्रज का निर्माण तभी संभव है, जब प्रशासन के साथ-साथ आमजन भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।"

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ, सुंदर और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर बनाना है। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया और अभियान में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now