रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में तैनात सीआरपीएफ के एक जवान की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा बलों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र रघुराज सिंह निवासी फर्रुखाबाद, सीआरपीएफ की 16वीं बटालियन में तैनात थे और श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर व शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा ड्यूटी पर कार्यरत थे।
रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 6 बजे वह ड्यूटी पर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के अन्य जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत मथुरा जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए।
लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में जवान ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। वहीं जवान के परिजनों को भी सूचना दे दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग मथुरा पहुंचे।
फिलहाल जवान की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर