परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा में अखिल भारतीय समता फाउंडेशन और महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति ने योगी सरकार के खिलाफ सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन
मथुरा में अखिल भारतीय समता फाउंडेशन एवं महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश में बढ़ी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर उसे श्रद्धांजलि दी और कृष्णा नगर स्थित थर्ड डिवीजन कार्यालय में एक्सईएन आशीष कुमार को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों रमेश सैनी और लुकेश कुमार राही ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई और बिजली दरों ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर और प्रीपेड मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने सरकार से बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की।
प्रदर्शन में चित्रसेन मौर्य, यशवीर सिंह आजाद, राजकुमार आजाद, सुमित कुमार, सागर सिंह, विनय कुमार, संजय बीडीसी, दिनेश कुमार, प्रिंस कुमार, सलाउद्दीन कुरैशी, भोला, रोहतास, गौरव कुमार, संजू कुमार, देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, आकाश बाबू, हरि सविता, सरदार महेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार आजाद और सुनील पटवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर