स्कूटी सवार युवक से मारपीट मामले में बांके बिहारी चौकी के एसआई लाइन हाजिर

  • 9 days ago
  • 222 views


वृन्दावन में स्कूटी सवार युवक से कथित मारपीट और अभद्रता के मामले में कार्रवाई करते हुए बांके बिहारी चौकी पर तैनात एसआई सुबोध मलिक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

वृन्दावन की बांके बिहारी चौकी पर तैनात एसआई सुबोध मलिक द्वारा एक स्कूटी सवार युवक के साथ मारपीट और खींचतान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि दारोगा को युवक पर वीडियो बनाने का शक था, जिसके बाद कथित रूप से युवक के साथ मारपीट की गई। वायरल वीडियो में एसआई युवक को पकड़कर चौकी की ओर ले जाते दिखाई दे रहे थे। आरोप है कि चौकी के अंदर भी युवक के साथ मारपीट की गई।

मामले के तूल पकड़ने के बाद श्लोक कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसआई सुबोध मलिक को लाइन हाजिर कर दिया और विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि देर रात पुलिस द्वारा उसे चौकी बुलाकर दबाव बनाया गया और एक आवेदन पर जबरन हस्ताक्षर भी कराए गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली, वहीं एसएसपी श्लोक कुमार की त्वरित कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now