मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र स्थित तिलक सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय छात्र की स्कूल बस के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क जाम, हंगामा और कॉलेज में तोड़फोड़ के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। एसएसपी श्लोक कुमार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
थाना जैंत क्षेत्र के राल गांव स्थित तिलक सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह स्कूल बस से उतरते समय दूसरी कक्षा के छात्र 7 वर्षीय नितिन की बस के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों के उतरने के दौरान ही बस चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे यह हादसा हुआ। कुछ लोगों ने चालक के नशे में होने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे के शव को गोवर्धन रोड पर रखकर जाम लगा दिया। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और गुस्साई भीड़ ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ भी की। जाम हटाने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक तथा धक्का-मुक्की भी हुई।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाइश के बाद लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है और परिजनों से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र स्थित तिलक सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय छात्र की स्कूल बस के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क जाम, हंगामा और कॉलेज में तोड़फोड़ के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। एसएसपी श्लोक कुमार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। थाना जैंत क्षेत्र के राल गांव स्थित तिलक सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह स्कूल बस से उतरते समय दूसरी कक्षा के छात्र 7 वर्षीय नितिन की बस के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों के उतरने के दौरान ही बस चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे यह हादसा हुआ। कुछ लोगों ने चालक के नशे में होने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे के शव को गोवर्धन रोड पर रखकर जाम लगा दिया। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और गुस्साई भीड़ ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ भी की। जाम हटाने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक तथा धक्का-मुक्की भी हुई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाइश के बाद लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है और परिजनों से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!