मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मथुरा में अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलने पर खुशी जताते हुए इसे देशभर के युवाओं, छात्र-छात्राओं और आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष की पहली बड़ी जीत बताया। संगठन के नेतृत्व में कृष्णा नगर बिजलीघर तिराहे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहां एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर और नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सफलता उन लाखों युवाओं के संघर्ष, आंदोलनों और आवाज का परिणाम है, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था और विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार प्रदर्शन किए। इस दौरान आंदोलन में घायल हुए छात्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई, जबकि आंदोलन के दौरान आत्महत्या करने को मजबूर हुए छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस सफलता को उनके संघर्ष को समर्पित बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान "संघर्ष मेव जयते" के गगनभेदी नारे लगाए गए। साथ ही उन सभी सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने अपने-अपने झंडे और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर युवाओं के समर्थन में आंदोलन में भागीदारी निभाई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने युवाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।
मथुरा में अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलने पर खुशी जताते हुए इसे देशभर के युवाओं, छात्र-छात्राओं और आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष की पहली बड़ी जीत बताया। संगठन के नेतृत्व में कृष्णा नगर बिजलीघर तिराहे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहां एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर और नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सफलता उन लाखों युवाओं के संघर्ष, आंदोलनों और आवाज का परिणाम है, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था और विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार प्रदर्शन किए। इस दौरान आंदोलन में घायल हुए छात्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई, जबकि आंदोलन के दौरान आत्महत्या करने को मजबूर हुए छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस सफलता को उनके संघर्ष को समर्पित बताया गया। कार्यक्रम के दौरान "संघर्ष मेव जयते" के गगनभेदी नारे लगाए गए। साथ ही उन सभी सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने अपने-अपने झंडे और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर युवाओं के समर्थन में आंदोलन में भागीदारी निभाई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने युवाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!