सावन में शिवभक्तों को नहीं होगी कोई परेशानी, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

  • 4 days ago
  • 183 views


मथुरा। पवित्र सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि सावन के दौरान आने वाले लाखों शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा कांवड़ मार्गों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, कूड़ा निस्तारण और अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कांवड़ मार्गों और प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि सावन माह और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। नगर निगम की टीमें 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी और किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now