शौच गई महिला से छेड़छाड़, विरोध पर दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा, टूटा हाथ लेकर SSP पहुंचे पीड़ित

  • 2 days ago
  • 133 views


मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र से महिला उत्पीड़न और दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत पर शौच के लिए गई एक विवाहिता से कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने न केवल महिला के कपड़े फाड़ दिए, बल्कि बाद में पूरे परिवार पर हमला बोल दिया।

पीड़िता की सास का आरोप है कि उनकी पुत्रवधू खेत पर गई थी, तभी इलाके के कुछ नामजद दबंगों ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए।

परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की, तो पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। आरोप है कि पुलिस की ढिलाई से आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने बाद में पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर दी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि सरकारी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में चोटों को छिपाने की कोशिश की गई। लेकिन जब उन्होंने निजी अस्पताल में एक्स-रे कराया, तो परिवार के एक सदस्य के हाथ की हड्डी टूटी निकली।

न्याय न मिलने से परेशान पीड़ित परिवार अब एसएसपी कार्यालय पहुंचा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now