मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मथुरा। वृंदावन में संत सनातन शरण त्रिपाठी की हत्या और लूटपाट के सनसनीखेज मामले का मथुरा पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी को मौके से दबोच लिया गया।
शनिवार देर रात सुनरख-नगला कीकी रोड पर थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल बदमाश इलाके में मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बरसाना थाना क्षेत्र के कमई गांव निवासी सियाराम और रवि के पैर में गोली लगी, जबकि उनका साथी सचिन मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से गोरखपुर निवासी सुनील कुमार त्रिपाठी उर्फ संत सनातन शरण पिछले करीब 15 वर्षों से वृंदावन में रहकर भक्ति-साधना कर रहे थे। 16 जुलाई को उनका शव नगला कीकी के जंगल में झाड़ियों के बीच मिला था। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था।
सीओ रिफाइनरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, वारदात में प्रयुक्त दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस तथा घटना में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
मथुरा। वृंदावन में संत सनातन शरण त्रिपाठी की हत्या और लूटपाट के सनसनीखेज मामले का मथुरा पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। शनिवार देर रात सुनरख-नगला कीकी रोड पर थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल बदमाश इलाके में मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बरसाना थाना क्षेत्र के कमई गांव निवासी सियाराम और रवि के पैर में गोली लगी, जबकि उनका साथी सचिन मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से गोरखपुर निवासी सुनील कुमार त्रिपाठी उर्फ संत सनातन शरण पिछले करीब 15 वर्षों से वृंदावन में रहकर भक्ति-साधना कर रहे थे। 16 जुलाई को उनका शव नगला कीकी के जंगल में झाड़ियों के बीच मिला था। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, वारदात में प्रयुक्त दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस तथा घटना में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!