राया पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का किया खुलासा, गैस सिलेंडर और नकदी बरामद

  • संवाददाता: पंकज गुप्ता
  • 1h Ago 99 Views


मथुरा। थाना राया पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर और 4 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 3 नवंबर की रात कोयल अंडरपास के पास से निर्भय पुत्र रामवीर सिंह, निवासी बिरहना थाना राया को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने ग्राम कोयल स्थित एक घर में चोरी की दो वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि पहली बार उसने घर में रखे संदूक से 4 हजार रुपये चोरी किए थे। इसके करीब तीन महीने बाद वह दोबारा उसी घर में घुसा और वहां रखा खाली गैस सिलेंडर चोरी कर लिया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी का सामान बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना राया में चोरी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now