पानी की टंकी बनी हादसों का खतरा! 10 वर्षीय बालिका गिरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे...
- 1h ago
मथुरा। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने 3 एवं 4 नवंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।
गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं, शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा अपराध और अपराधियों पर सख्त नियंत्रण स्थापित करने पर जोर दिया।
बैठक में जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण और अपराध नियंत्रण में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।
इस दौरान विभिन्न पुलिस अधिकारियों को जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मथुरा। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने 3 एवं 4 नवंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं, शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा अपराध और अपराधियों पर सख्त नियंत्रण स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण और अपराध नियंत्रण में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे। इस दौरान विभिन्न पुलिस अधिकारियों को जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!