मथुरा में गोवंश तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 2 गाय-बछड़ा और अवैध चाकू बरामद

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 1h Ago 72 Views


मथुरा में गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो गाय, एक बछड़ा और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुपर कैरी गाड़ी को भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 1 नवंबर की रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर मनोहरपुरा स्थित पानी की टंकी के ग्राउंड के पास की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध गाड़ी को रोका और उसमें सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महबूब पुत्र नन्हे खां, निवासी खंदौली, जिला आगरा, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो गाय, एक बछड़ा, एक अवैध चाकू और यूपी 85 ईटी 4396 नंबर की मारुति सुपर कैरी गाड़ी बरामद की है।

इस मामले में थाना कोतवाली मथुरा में गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल सहित उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now