धनतेरस-दीपावली को लेकर थाना कोतवाली और महिला थाना पुलिस ने किया पैदल फ्लैग मार्च, ज्वेलर्स की दुकानों का भी किया निरीक्षण

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 5h Ago 128 Views


मथुरा। धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए सोमवार शाम करीब 7:30 बजे कृष्णा नगर चौकी पुलिस एवं एंटी रोमियो-मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम ने क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया कप्तान के निर्देश पर पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कृष्णा नगर के बाजारों में भ्रमण कर व्यापारियों और दुकानदारों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की साथ ही चांदी एवं आभूषणों की दुकानों का निरीक्षण कर व्यापारियों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया

और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजारों में शांति व्यवस्था बनाए रखना और व्यापारियों सहित आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना रहा इस दौरान चौकी प्रभारी संदीप सिंह, महिला थाना प्रभारी डेसी पवार एवं एंटी रोमियो प्रभारी प्रियंका सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now