रिहायशी इलाकों से शराब के ठेके हटवाने की मांग, अमित सिंह ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

  • संवाददाता: आरती शर्मा
  • 59m Ago 61 Views


मथुरा में रिहायशी और सार्वजनिक स्थानों के आसपास संचालित शराब की दुकानों को हटवाने की मांग तेज हो गई है। इसी को लेकर आजाद समाजवादी पार्टी के मथुरा-वृंदावन विधानसभा अध्यक्ष अमित सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शराब के ठेकों को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है।

अमित सिंह का आरोप है कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। आबकारी विभाग के अधिकारियों से बातचीत भी हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि रिहायशी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब की दुकानें संचालित होने से आसपास के लोगों को परेशानी होती है और युवाओं के भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

अमित सिंह ने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शराब की दुकानों को मौजूदा स्थान से हटाकर अन्य जगह स्थानांतरित कराने की मांग की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now