बलदेव में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 44 कार्टून और 4 बोरों के साथ युवक गिरफ्तार

  • 1h Ago 86 Views


मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से करीब 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों की मात्रा 44 कार्टून और 4 प्लास्टिक के बोरों में बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2026 की रात करीब 11:55 बजे थाना बलदेव पुलिस टीम ने संस्कार लाइब्रेरी वाली गली, अवैरनी चौराहे के पास कार्रवाई करते हुए प्रेम पुत्र मनीष कुमार निवासी बलदेव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी और पटाखों से भरे 44 कार्टून तथा 4 प्लास्टिक के बोरे बरामद हुए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बलदेव में मुकदमा संख्या 373/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस और धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुबोध कुमार भारद्वाज, उपनिरीक्षक मोमराज सिंह, आलोक कुमार, रविन्द्र सिंह, अरविन्द कुमार, अरुण कुमार, प्रशान्त माठा, महिला उपनिरीक्षक रितु यादव, हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार, संजय कुमार तथा कांस्टेबल अभिषेक शर्मा, सौरभ यादव, नाजिम हुसैन और योगेश कुमार शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now