पानी की टंकी बनी हादसों का खतरा! 10 वर्षीय बालिका गिरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे...
- 1h ago
राया। कस्बा राया में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के अवसर पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गोपाल बाग स्थित हनुमान मढ़ी पर श्रीराम नाटक कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभायात्रा माट रोड, हाथरस रोड, कटरा बाजार और रेतिया बाजार सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम का स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया और चहुंओर जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।
भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह लोगों ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
वहीं, शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।
धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के बीच निकली यह शोभायात्रा कस्बे में आकर्षण का केंद्र बनी रही।
राया। कस्बा राया में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के अवसर पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गोपाल बाग स्थित हनुमान मढ़ी पर श्रीराम नाटक कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा माट रोड, हाथरस रोड, कटरा बाजार और रेतिया बाजार सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम का स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया और चहुंओर जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह लोगों ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं, शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया। धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के बीच निकली यह शोभायात्रा कस्बे में आकर्षण का केंद्र बनी रही।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!