रिहायशी इलाकों से शराब के ठेके हटवाने की मांग, अमित सिंह ने डीएम को सौंपा...
- Just now
वृंदावन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है।
उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत, एसएसपी मथुरा के निर्देशन में थाना वृंदावन की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान महिलाओं को बताया गया कि बस, रास्ते या सार्वजनिक स्थान पर छेड़छाड़ की घटना होने पर डरें नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इसके लिए 1090 वीमेन पावर लाइन और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील भी की गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं को 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन समेत अन्य जरूरी नंबरों के बारे में भी बताया। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।
वहीं, छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।
इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर देना है, ताकि संसाधनों की कमी उनकी सफलता में बाधा न बने।
मिशन शक्ति अभियान के जरिए पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है।
वृंदावन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत, एसएसपी मथुरा के निर्देशन में थाना वृंदावन की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान महिलाओं को बताया गया कि बस, रास्ते या सार्वजनिक स्थान पर छेड़छाड़ की घटना होने पर डरें नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इसके लिए 1090 वीमेन पावर लाइन और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील भी की गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन समेत अन्य जरूरी नंबरों के बारे में भी बताया। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई। वहीं, छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर देना है, ताकि संसाधनों की कमी उनकी सफलता में बाधा न बने। मिशन शक्ति अभियान के जरिए पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!