मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं और छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव...
- 42m ago
मथुरा। जनपद में फर्जी दस्तावेजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोवर्धन पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को दो फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे मुड़सेरस से महरौली जाने वाले रास्ते पर नगला आकातिया के पास बंबे से अभियुक्त आरिफ पुत्र खुर्शीद निवासी नगला आकातिया, थाना गोवर्धन को गिरफ्तार किया गया।
दो फर्जी आधार कार्ड और रेडमी मोबाइल बरामद
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो फर्जी आधार कार्ड और रेडमी कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने थाना गोवर्धन में मुकदमा अपराध संख्या 591/2026 दर्ज किया है।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338 और 340(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित कुमार, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल विशाल चौहान और कांस्टेबल प्रीत कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। मामले में फर्जी आधार कार्ड तैयार करने और उनके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।
मथुरा। जनपद में फर्जी दस्तावेजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोवर्धन पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को दो फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे मुड़सेरस से महरौली जाने वाले रास्ते पर नगला आकातिया के पास बंबे से अभियुक्त आरिफ पुत्र खुर्शीद निवासी नगला आकातिया, थाना गोवर्धन को गिरफ्तार किया गया। दो फर्जी आधार कार्ड और रेडमी मोबाइल बरामद गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो फर्जी आधार कार्ड और रेडमी कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने थाना गोवर्धन में मुकदमा अपराध संख्या 591/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338 और 340(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित कुमार, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल विशाल चौहान और कांस्टेबल प्रीत कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। मामले में फर्जी आधार कार्ड तैयार करने और उनके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!