संभव दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मौके पर निपटाईं 4 शिकायतें

  • 10 days ago
  • 147 views


मथुरा-वृंदावन नगर निगम के भूतेश्वर जोन कार्यालय में आयोजित 'संभव दिवस' में मंगलवार को बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने स्वयं जनसुनवाई करते हुए नागरिकों की शिकायतें सुनीं और चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मथुरा-वृंदावन नगर निगम के भूतेश्वर जोन कार्यालय में मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 'संभव दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त ओजस्वी राज की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान निर्माण कार्य, नालियों की सफाई, जलनिकासी, अतिक्रमण और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। दोपहर एक बजे तक कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए उनके जल्द और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का तय समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

नगर आयुक्त ने बताया कि 'संभव दिवस' का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी और पारदर्शी मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now