शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सिलेंडर ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग

  • 68 days ago
  • 408 views


औरैया की सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित नारायणपुर कंजर बस्ती में शादी की तैयारियों के बीच गैस सिलेंडर लीक होने से हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। धमाके के बाद घर में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। घर में रखा शादी का सामान, जेवर, कपड़े, फर्नीचर समेत लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने करीब 10 से 15 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। बाद में पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now