रेलवे यार्ड में मिला 12 वर्षीय किशोर का शव, पास में मिली नशे की सामग्री; हत्या या हादसा?

  • 1 day ago
  • 121 views


मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में बुधवार को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे यार्ड में एक 12 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही पीआरवी 112 मौके पर पहुंची, जिसके बाद थाना हाईवे पुलिस और स्वाट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामला रेलवे परिसर से जुड़ा होने के कारण जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंची, हालांकि क्षेत्र थाना हाईवे के अंतर्गत आने के चलते स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल के पास नशे से जुड़ी सामग्री और खून के धब्बे मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृत किशोर नशे का आदी हो सकता है। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

श्लोक कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 12 से 14 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और किशोर की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किशोर की मौत हादसे में हुई या उसके पीछे कोई साजिश है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

 

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now