राया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार

  • 13 days ago
  • 347 views


मथुरा की थाना राया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, एक देशी 12 बोर पोनिया और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक शातिर अपराधी भी शामिल है, जिस पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

थाना राया पुलिस ने मु0अ0सं0 226/2026 में वांछित तीन आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरेन्द्र पुत्र निहाल सिंह, सुमित पुत्र निहाल सिंह और करन सिंह पुत्र रामजीलाल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हरेन्द्र को राया-बलदेव रोड पर धर्मपुरा मोड़ के पास निर्माणाधीन कॉलोनी के निकट से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

वहीं, सुमित को ककरेटिया क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से भी एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला।

तीसरे आरोपी करन सिंह को सर्विस रोड पीएनसी के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक देशी 12 बोर पोनिया और एक जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हरेन्द्र के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण, मारपीट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now