मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मथुरा के राया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कोल्ड स्टोरेज में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घटना थाना राया क्षेत्र के गांव सोनई के समीप स्थित चेतन कोल्ड स्टोरेज की है। बताया जा रहा है कि सोमवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से कोल्ड स्टोरेज में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह और बिचपुरी चौकी प्रभारी कुशलपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
मथुरा के राया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कोल्ड स्टोरेज में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना थाना राया क्षेत्र के गांव सोनई के समीप स्थित चेतन कोल्ड स्टोरेज की है। बताया जा रहा है कि सोमवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से कोल्ड स्टोरेज में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह और बिचपुरी चौकी प्रभारी कुशलपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा सुरक्षा व्यवस्था संभाली। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!