मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 12h ago
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को एक संभावित हादसे से बाल-बाल बच गए, जब मुरादाबाद के मुंडापांडे एयरपोर्ट पर उनके सरकारी विमान में टेक-ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। घटना उस समय हुई जब डिप्टी सीएम संभल में समीक्षा बैठक के बाद एयरपोर्ट पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4:40 बजे विमान ने उड़ान भरने की प्रक्रिया शुरू की और रनवे की ओर बढ़ रहा था, लेकिन होल्डिंग पॉइंट पर पहुंचते ही पायलट को एक इंजन में तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला। पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी और उड़ान को रद्द कर दिया। इसके बाद विमान को सुरक्षित वापस लाया गया।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों के मुताबिक, पूरी प्रक्रिया लगभग 10 मिनट में पूरी कर ली गई और किसी भी तरह की अनहोनी टल गई। फिलहाल विमान को एयरपोर्ट पर खड़ा किया गया है और तकनीकी जांच जारी है।
विमान में खराबी के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना किया गया। प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, विशेषज्ञों की टीम विमान की तकनीकी जांच कर रही है ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके और आगे की मरम्मत की जा सके।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को एक संभावित हादसे से बाल-बाल बच गए, जब मुरादाबाद के मुंडापांडे एयरपोर्ट पर उनके सरकारी विमान में टेक-ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। घटना उस समय हुई जब डिप्टी सीएम संभल में समीक्षा बैठक के बाद एयरपोर्ट पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4:40 बजे विमान ने उड़ान भरने की प्रक्रिया शुरू की और रनवे की ओर बढ़ रहा था, लेकिन होल्डिंग पॉइंट पर पहुंचते ही पायलट को एक इंजन में तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला। पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी और उड़ान को रद्द कर दिया। इसके बाद विमान को सुरक्षित वापस लाया गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों के मुताबिक, पूरी प्रक्रिया लगभग 10 मिनट में पूरी कर ली गई और किसी भी तरह की अनहोनी टल गई। फिलहाल विमान को एयरपोर्ट पर खड़ा किया गया है और तकनीकी जांच जारी है। विमान में खराबी के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना किया गया। प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, विशेषज्ञों की टीम विमान की तकनीकी जांच कर रही है ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके और आगे की मरम्मत की जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!