रामगंगा नदी में कूदे प्रेमी युगल का मामला, 5 दिन बाद युवती का शव बरामद, पुलिस जांच तेज

  • 15 days ago
  • 102 views


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से प्रेमी युगल के नदी में कूदने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। घटना के पांच दिन बाद रामगंगा नदी से युवती का शव बरामद कर लिया गया है। इससे पहले युवक का शव घटना के अगले ही दिन मिल गया था। अब पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा पुल पर शनिवार को बुलेट सवार प्रेमी युगल ने कथित तौर पर आपसी विवाद के बाद नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के अगले दिन रविवार को पुलिस ने घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर दूर युवक तुषार का शव बरामद कर लिया था।

युवक का शव मिलने के बाद उसके परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और युवती पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, युवती के परिजन लगातार उसके नदी में कूदने की बात से इनकार करते रहे।

इसी बीच पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रामगंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाती रहीं। आखिरकार घटना के पांच दिन बाद बुधवार को घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर युवती का शव भी बरामद कर लिया गया।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस बुलेट के पास मिले खून के निशानों, दोनों के संबंधों और घटना से जुड़े हर पहलू की गहन जांच कर रही है। शव का पंचनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now