परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
राधाकुंड (गोवर्धन) में उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित नौवीं अखिल भारतीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष एवं क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत गोवर्धन के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने की।
4 जून से 7 जून तक आदि गौड़ विद्यालय में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों के करीब 180 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी की स्मृति में आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसने उपस्थित अतिथियों और खिलाड़ियों का मन मोह लिया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि ब्रज क्षेत्र प्राचीन काल से मल्लविद्या और शारीरिक क्षमता के लिए प्रसिद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने समय में नाल उठाने जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताएं होती थीं, जिनका आधुनिक स्वरूप आज वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग के रूप में विकसित हुआ है।
उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गोवर्धन नगर पंचायत सभासद संजय लवानिया, ब्रज विश्वविद्यालय के पूर्व खेल सचिव निरंजन सिंह, लोहागढ़ प्रेस क्लब भरतपुर के अध्यक्ष उमेश लवानिया, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की अध्यक्ष श्रीमती मुकला भट्टाचार्य तथा सचिव मुलोय रंजन मंडल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य नरेंद्र पचौरी, संजीव चीनिया, सूरजभान तिवारी और दिलीप एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद दीक्षित ने कि
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर