रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
वृंदावन की राधा फ्लोरेंस सोसाइटी में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी पड़ोसन समेत चार अन्य महिलाओं पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की अद्धा चौकी अंतर्गत राधा फ्लोरेंस सोसाइटी निवासी कशिश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला और उसकी सहेलियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।
पीड़िता का आरोप है कि हमलावर महिलाओं ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे उनके हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में कशिश वृंदावन कोतवाली पहुंचीं और नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर