पुष्पांजलि उपवन कॉलोनी में 20 घंटे की बिजली कटौती से परेशान कॉलोनीवासी पहुंचे DM ऑफिस, समाधान की लगाई गुहार

  • 9 days ago
  • 636 views


पुष्पांजलि उपवन कॉलोनी के ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को लेकर आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि पुष्पांजलि उपवन कॉलोनी मथुरा नगर निगम क्षेत्र में आती है, लेकिन कॉलोनी में लंबे समय से बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग द्वारा सही तरीके से बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती होती है और कई बार 20-20 घंटे तक बिजली नहीं आती, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। 18 मई 2026 को भी पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसके कारण भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की कि जल्द से जल्द बिजली समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए और नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वहीं जिलाधिकारी ने संबंधित लोगों को बिजली विभाग जाने के लिए कहा है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now