रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा में अधिक मास यानी पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की धूम देखने को मिल रही है। दान-पुण्य, भजन-कीर्तन और भागवत कथा के बीच अब ब्रज में सात दिवसीय भक्ति महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।
मसानी बायपास लिंक रोड स्थित एक स्थानीय होटल में 24 मई से 30 मई तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ब्रजवासियों की धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना को समर्पित बताया जा रहा है।
शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने बताया कि कथा प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा व्यास के रूप में परम पूज्य श्रीजी बाबा के सुपुत्र पूज्य श्री रमाकांत जी गोस्वामी श्रद्धालुओं को अपने श्रीमुख से भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
आयोजकों के अनुसार कथा को संगीतमय और भव्य स्वरूप दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालु भक्ति और अध्यात्म से जुड़ सकें। कार्यक्रम के दौरान ब्रज के कई प्रमुख संत भी समय-समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इसी भावना के साथ ब्रजवासियों के लिए इस विशेष भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ सकें।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर