पुरुषोत्तम मास में सेवा का महायज्ञ, गोवर्धन रोटी बैंक पर हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

  • 13 days ago
  • 198 views


पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर गोवर्धन में सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। राम श्री चैरिटेबल ट्रस्ट एवं राधेशाका ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गोविंद कुंड स्थित रोटी बैंक पर विशाल भोजन प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं, दण्डवती यात्रियों और साधु-संतों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को बैठाकर सब्जी-पूड़ी का प्रसाद परोसा गया तथा भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल शरबत प्रसाद का भी वितरण किया गया। गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं ने भरपेट भोजन ग्रहण कर आयोजकों के इस सेवा कार्य की सराहना की।

इस पुण्य अवसर पर अपर जिला जज विनय कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिप्रा तथा दीवानी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। सेवा कार्य में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सेवादारों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

श्रद्धालुओं का कहना था कि भीषण गर्मी और लंबी परिक्रमा के बीच इस तरह की सेवा उन्हें नई ऊर्जा और राहत प्रदान करती है। पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा और मानवता का अनुपम स्वरूप देखने को मिला।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now