पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महोली गांव रणक्षेत्र बना; चार लोग घायल

  • 1 day ago
  • 180 views


मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित महोली गांव में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

घायल पक्ष के योगेश निवासी महोली ने आरोप लगाया कि उसका चचेरा भाई कहीं जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे एक दर्जन से अधिक लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। जब परिवार के अन्य लोग बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

योगेश का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग पहले भी उनसे विवाद कर चुके हैं और उनका आपराधिक प्रवृत्ति का इतिहास रहा है। मारपीट में योगेश समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now