पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला, भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

  • 9 days ago
  • 282 views


सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की पाल कॉलोनी में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते चाचा-भतीजे पर करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा मुरारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के पास स्थित एक होटल में कथित गलत गतिविधियों को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने चाचा-भतीजे को घेरकर हमला कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now