पुलिस, नगर निगम और सिविल सोसाइटी की बैठक में ट्रैफिक सुधार की रणनीति तय, अवैध ई-रिक्शों पर कार्रवाई जारी

  • 13 days ago
  • 275 views


वृंदावन नगर निगम कार्यालय में शनिवार को यातायात पुलिस, नगर निगम और सिविल सोसाइटी की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, ई-रिक्शा संचालन, रूट निर्धारण और पार्किंग व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि स्थानीय लोगों को जाम से राहत दिलाने और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में केवल 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा को ही संचालन की अनुमति होगी। सभी निर्धारित रूटों पर ई-रिक्शों की संख्या तय कर दी गई है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

इसके साथ ही अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शों के खिलाफ लगातार चालान और प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पूर्व की बैठकों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को भी जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

प्रशासन का कहना है कि इन कदमों से वृंदावन में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now