मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
जानकारी के अनुसार, राया थाना क्षेत्र के गांव पीरी निवासी गोवर्धन उर्फ ललित राधारानी मंदिर के पास झाड़ियों में अचेत अवस्था में मिले थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक के भाई गिरधारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि ललित का एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। कुछ समय पहले दोनों घर से चले गए थे और बरामद होने के बाद युवती ने ललित के पक्ष में बयान दिए थे। इसके बाद से युवती के मामा और अन्य लोग ललित से रंजिश रखने लगे थे।
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने ललित को घेरकर जबरन कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया। उनका यह भी दावा है कि घटना से पहले ललित ने फोन कर बताया था कि उसे कुछ पिला दिया गया है और वह खादर क्षेत्र की झाड़ियों में पड़ा है।
मृतक के भाई के अनुसार, ललित ने मौत से पहले एक कथित वीडियो बयान भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने प्रेमिका के मामा और कुछ अन्य लोगों पर जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया है। इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी पुलिस द्वारा नहीं की गई है।
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वायरल वीडियो, परिजनों की तहरीर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, राया थाना क्षेत्र के गांव पीरी निवासी गोवर्धन उर्फ ललित राधारानी मंदिर के पास झाड़ियों में अचेत अवस्था में मिले थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई गिरधारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि ललित का एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। कुछ समय पहले दोनों घर से चले गए थे और बरामद होने के बाद युवती ने ललित के पक्ष में बयान दिए थे। इसके बाद से युवती के मामा और अन्य लोग ललित से रंजिश रखने लगे थे। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने ललित को घेरकर जबरन कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया। उनका यह भी दावा है कि घटना से पहले ललित ने फोन कर बताया था कि उसे कुछ पिला दिया गया है और वह खादर क्षेत्र की झाड़ियों में पड़ा है। मृतक के भाई के अनुसार, ललित ने मौत से पहले एक कथित वीडियो बयान भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने प्रेमिका के मामा और कुछ अन्य लोगों पर जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया है। इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी पुलिस द्वारा नहीं की गई है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वायरल वीडियो, परिजनों की तहरीर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!