परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम के समीप से लापता हुआ 7 वर्षीय बालक आखिरकार सकुशल मिल गया। बच्चे के मिलने की खबर से परिजनों ने राहत की सांस ली, जबकि मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पिछले तीन दिनों से परिवार बच्चे की तलाश में दर-दर भटक रहा था और मां ने बेटे की चिंता में खाना-पीना तक छोड़ दिया था।
जानकारी के अनुसार, बालक कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बच्चे की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी और विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की जा रही थी।
शुक्रवार को बालक वृंदावन के परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में सुरक्षित अवस्था में मिल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर परिजनों को बुलाया। जैसे ही मां ने अपने बेटे को देखा, वह भावुक हो उठीं और उसे गले लगाकर रो पड़ीं। तीन दिन की बेचैनी और चिंता के बाद परिवार में खुशी का माहौल लौट आया।
पुलिस अधिकारियों ने बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं बच्चे के मिलने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी राहत व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बच्चा किन परिस्थितियों में लापता हुआ और इन दिनों वह कहां रहा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर