प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए वृंदावन में विशेष पूजा-अर्चना

  • 9 days ago
  • 230 views


वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। महाराज जी की यात्रा और दर्शन फिलहाल स्थगित होने के बाद भक्तों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।


वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की खराब तबीयत को लेकर भक्तों में लगातार चिंता बढ़ रही है। स्वास्थ्य कारणों से उनकी पदयात्रा और दर्शन लाभ को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में मायूसी देखी जा रही है।

इसी के चलते ब्रजभूमि के सनातन धर्मावलंबियों ने देवी माता के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर महाराज जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्रद्धालुओं ने देवी मां और ठाकुर जी के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रेमानंद महाराज जल्द स्वस्थ होकर पुनः अपने भक्तों को दर्शन दें।

इस अवसर पर दिनेश फलाहारी महाराज, साधु इंदुलेखा, महंत रामदास जी महाराज, हिंदूवादी अश्वनी शर्मा और विनीता हिंदूवादी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से प्रेमानंद महाराज के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now