परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। जीएलए यूनिवर्सिटी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ट्रक के नीचे दब गया।
हादसे में ट्रैक्टर चालक मुनेश, जो नौहझील क्षेत्र के ग्राम मुकदमपुर के वर्तमान प्रधान का भतीजा बताया जा रहा है, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6 बजे ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वाहन कई मीटर तक घिसटता चला गया। चालक को संभलने या बचने का कोई मौका नहीं मिला।
हादसे की सूचना मिलते ही जैत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रक के नीचे फंसे चालक को निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद जब मुनेश को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मुनेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर