परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के ग्राम सवाई में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर एक अनोखी पहल देखने को मिली। ग्राम पंचायत द्वारा चलाए जा रहे पॉलीथिन मुक्त अभियान के तहत ग्रामीणों ने पॉलीथिन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। यह अनूठी यात्रा ग्राम पंचायत परिसर से शुरू होकर पूरे गांव में निकाली गई और श्मशान घाट पहुंचकर समाप्त हुई। अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस दौरान लोगों ने हाथों में "पॉलीथिन छोड़ो, पर्यावरण बचाओ", "स्वच्छ गांव, स्वस्थ जीवन" जैसे जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां लेकर रैली निकाली और पॉलीथिन का उपयोग बंद करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि पॉलीथिन आज पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए जनजागरण बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से कपड़े और जूट के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।
वहीं ग्राम प्रधान सुमित सैन ने कहा कि गांव को पूरी तरह पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अनोखी शव यात्रा ने न केवल गांव बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया और पर्यावरण बचाने का मजबूत संदेश दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर