परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा में अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरीर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जो लंबे समय से अदालत में निर्धारित तारीखों पर उपस्थित नहीं हो रहा था।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अमित कुमार तोमर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के वारंटी विजऊ निवासी गांव बौवी, थाना सुरीर को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया गया कि आरोपी न्यायालय में सुनवाई की निर्धारित तारीखों पर लगातार गैरहाजिर चल रहा था। अदालत में उपस्थित न होने के कारण उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
सुरीर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर