फूलों की महक और भक्ति का संगम! दीर्घ विष्णु मंदिर में सजा भव्य फूल बंगला, 56 भोग के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

  • 17 days ago
  • 189 views


पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मथुरा के भरतपुर गेट स्थित प्राचीन दीर्घ विष्णु मंदिर में द्वादशी के दिन भव्य फूल बंगला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर भगवान दीर्घ विष्णु को देशी-विदेशी फूलों से सजे आकर्षक फूल बंगले में विराजमान कराया गया। मंदिर परिसर फूलों की सुगंध से महक उठा, जबकि रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मंदिर किसी दुल्हन की तरह जगमगा रहा था।

धार्मिक आयोजन के दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं महिलाओं द्वारा आयोजित भजन संध्या ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। मधुर भजनों और भगवान के जयकारों से मंदिर परिसर देर रात तक गूंजता रहा।

मंदिर पदाधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में द्वादशी पर फूल बंगला और 56 भोग का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। देर रात तक भक्तों का मंदिर में तांता लगा रहा और सभी ने भगवान दीर्घ विष्णु के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now