फूल बंगले में विराजे राधा गोविंद देव, दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

  • 13 days ago
  • 189 views


वृंदावन में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर भक्ति और उत्सव का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में प्राचीन गोविन्द देव मंदिर में ठाकुर राधा गोविंद देव को भव्य फूल बंगले में विराजमान कराया गया। ठाकुर जी के इस मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

रंग-बिरंगे और सुगंधित पुष्पों से सजे दिव्य फूल बंगले ने मंदिर की छटा को और भी आकर्षक बना दिया। ठाकुर जी के अलौकिक दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे और पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का रस बरसता नजर आया।

मंदिर के सेवायत आचार्य सुकुमार गोस्वामी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान का अत्यंत प्रिय महीना माना जाता है। इस पूरे माह में ठाकुर जी के विशेष उत्सव, श्रृंगार और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इसी परंपरा के तहत ठाकुर राधा गोविंद देव को फूल बंगले में विराजमान कराया गया है।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मंदिर में होली, दीपावली, छप्पन भोग और अन्य प्रमुख उत्सवों का भी आयोजन किया जाएगा। पुरुषोत्तम मास में वृंदावन के मंदिरों में चल रहे इन विशेष आयोजनों का श्रद्धालु बड़ी संख्या में आनंद ले रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now