B R E A K I N G   N E W S : फर्जी पत्रकारों पर कसेगा शिकंजा, एसएसपी बोले- सत्यापन के बाद ही मिलेगी प्रेस की मान्यता

  • 10 days ago
  • 455 views


फर्जी पत्रकारों और अवैध रूप से "प्रेस" लिखे वाहनों के खिलाफ जल्द ही विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। मंगलवार को ब्रज प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने जिलाधिकारी सी.पी. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को ज्ञापन सौंपकर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डीएम और एसएसपी ने भी जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

मंगलवार को ब्रज प्रेस क्लब के बैनर तले मथुरा के पत्रकारों ने जिलाधिकारी सी.पी. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फर्जी पत्रकारों तथा अवैध रूप से "प्रेस" लिखे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला सूचना विभाग, पुलिस और गुप्तचर विभाग के माध्यम से पूरे मामले की सघन जांच कराई जाएगी। यदि कोई व्यक्ति पत्रकार बनकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि प्रेस की वैध पहचान के संबंध में आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी और नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट की हालिया टिप्पणी के बाद इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य वास्तविक पत्रकारों को परेशान करना नहीं, बल्कि पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग, चौथ वसूली और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल फर्जी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराना है।

उन्होंने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह से पूरे ब्रज क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया से जुड़े जिम्मेदार पत्रकारों से सहयोग की अपील की गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now