रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक बहू पर सास और ननद की अश्लील तस्वीरें फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से वायरल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला डीग गेट निवासी एक युवक से जुड़ा है, जिसने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी निशा के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते पत्नी ने कई फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर सास और ननद की तस्वीरों के साथ अश्लील फोटो और आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट कर दीं।
आरोप है कि इन फर्जी आईडी से मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए, जिसके बाद पीड़ित परिवार को लगातार अज्ञात लोगों के अश्लील कॉल और मैसेज आने लगे। इससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है और सभी सदस्य मानसिक तनाव में हैं।
पीड़ित के मुताबिक, इस मामले में एक नाबालिग बेटी की तस्वीरों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं।
थाना गोविंद नगर प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर