परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा। शहर के निजी अस्पतालों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। महोली रोड स्थित डीएस हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर कथित लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए।
मृतक की पहचान गोवर्धन क्षेत्र के महरौली गांव निवासी मुकेश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार 28 मई को पेट दर्द होने पर मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि शुरुआत में 30 हजार रुपये खर्च बताने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों पर दबाव बनाकर करीब 60 हजार रुपये वसूल लिए।
परिजनों का कहना है कि सामान्य पेट दर्द की शिकायत के बावजूद युवक का आंतों का ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आरोप है कि 4 जून को गंभीर स्थिति होने के बावजूद अस्पताल ने मुकेश को डिस्चार्ज कर दिया।
अगले ही दिन जब तबीयत और ज्यादा खराब हुई तो परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल के गेट पर ही मुकेश ने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता रेवो ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही और पैसों की लालच ने उनके बेटे की जान ले ली। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर