परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
वृंदावन कोतवाली में पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता और जान से मारने की धमकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि एक कथित भू-माफिया महिला और उसके साथियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही पत्रकारों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस घटना से नाराज पत्रकारों ने कोतवाली के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
पत्रकारों का आरोप है कि समाचार कवरेज से नाराज होकर महिला और उसके सहयोगियों ने पहले भी अभद्र व्यवहार किया था। शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे पत्रकारों के अनुसार, वहां मौजूद आरोपियों ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि सभी पत्रकार अपना बीमा करवा लें। आरोप है कि यह पूरा घटनाक्रम पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ, लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिस के रवैये से नाराज पत्रकारों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारिता पर हमला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पत्रकारों के साथ व्यापार मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर