पत्नी गई मायके, चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना; लाखों के गहने और नकदी चोरी

  • 12 days ago
  • 164 views


वृंदावन के गोपीनाथ नगला क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह चंद्रप्रकाश मंदिर चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी पिंकी घर में ताला लगाकर मायके गई थीं। शाम करीब सात बजे जब पिंकी वापस लौटीं तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर पता चला कि लोहे की अलमारी में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और लगभग आठ तोले सोने के आभूषण गायब हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। उन्होंने सीढ़ियों के गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते फरार हो गए।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now