परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महावन क्षेत्र के ब्रह्मांड घाट पर वृक्षारोपण एवं यमुना सफाई अभियान का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान के दौरान ब्रह्मांड घाट और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कराई गई तथा घाटों पर फैली गंदगी को हटाया गया। साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में अधिक मास के दौरान ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा जारी है, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन ब्रह्मांड घाट पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने और यमुना तट को साफ-सुथरा रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने नाव के माध्यम से ब्रह्मांड घाट से चिंताहरण महादेव मंदिर तक यमुना तट का निरीक्षण किया तथा सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।
हालांकि निरीक्षण के दौरान यमुना में गिर रहे गंदे नालों को लेकर पूछे गए सवालों पर विधायक ने कहा कि प्रदूषित पानी अन्य क्षेत्रों से आ रहा है। वहीं स्थानीय क्षेत्र के नालों से यमुना में गिर रहे गंदे पानी के मुद्दे पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस सलोनी गुप्ता, एसडीएम उषा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, बीडीओ नेहा रावत, ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर