परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा-वृंदावन नगर निगम की पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर विवादों में है। जिला महिला चिकित्सालय के बाहर पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर ठेकेदार के कर्मचारियों और वाहन स्वामियों के बीच जमकर कहासुनी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य गेट का है। यहां नगर निगम द्वारा पार्किंग का ठेका दिया गया है। आरोप है कि ठेकेदार के कर्मचारी अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से जबरन पार्किंग शुल्क वसूलते हैं।
बुधवार को कुछ लोग अपने मरीजों को अस्पताल लेकर पहुंचे और मोटरसाइकिल अस्पताल के पास खड़ी कर दी। इसी दौरान पार्किंग कर्मचारियों ने वाहन स्वामियों की नगर निगम की पर्ची काटनी शुरू कर दी। वाहन स्वामियों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच बहस और हंगामा शुरू हो गया।
हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और पार्किंग कर्मचारियों पर मनमानी वसूली के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल गेट पर इस तरह के विवाद आए दिन होते रहते हैं और पार्किंग कर्मचारी अक्सर लोगों से अभद्र व्यवहार करते हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद नगर निगम की पार्किंग व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर